Himachal Prize Hike: हिमाचल घर बनाना मंहगा, सीमेंट 15 रुपये और सरिये के एक हजार रुपये प्रति क्विंटल हुआ महंगा, जानिए क्या है दाम?

Himachal Prize Hike: हिमाचल प्रदेश में ईंटों के बाद अब सीमेंट और सरिया भी महंगा हो गया है। कंपनियों ने सीमेंट के दाम में 15 रुपये…

Himachal Prize Hike: हिमाचल घर बनाना मंहगा, सीमेंट 15 रुपये और सरिये के एक हजार रुपये प्रति क्विंटल हुआ महंगा, जानिए क्या है दाम?

Himachal Prize Hike:

हिमाचल प्रदेश में ईंटों के बाद अब सीमेंट और सरिया भी महंगा हो गया है। कंपनियों ने सीमेंट के दाम में 15 रुपये प्रति बैग की बड़ी बढ़ोतरी की है। इसके अलावा सरिये के दाम में करीब 20 दिनों में 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई हैं। सोमवार से लागू हुए सीमेंट के नए रेट के बाद घर बनाना और महंगा हो गया है।

कुछ दिन पहले ही प्रदेश में ईंट की कीमतों में भी 2 से 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। सीमेंट विक्रेता पवन बरूर ने बताया कि दाम बढ़ने के बाद अब एसीसी सुरक्षा सीमेंट 395 रुपये से बढ़कर 410 रुपये प्रति बैग हो गया है। एसीसी गोल्ड सीमेंट 435 से 450 रुपये, जंग रोधक सीमेंट 380 से बढ़कर 395 रुपये प्रति बैग हो गया है। अंबुजा सीमेंट के विक्रेता रोहित ने बताया कि 400 रुपये प्रति बैग बिकने वाला सीमेंट अब 415 रुपये में मिलेगा बांगड़ सीमेंट की कीमत 385 से 400 रुपये हो गई है। अल्ट्राटेक सीमेंट के विक्रेता राकेश के अनुसार 390 रुपये में मिलने वाला सीमेंट अब 405 रुपये प्रति बैग हो गया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Chandigarh Chinni Murder Case:चंडीगढ़ में हुए चिन्नी हत्याकांड की पुरी कहानी 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *