दिल्ली में लाल किले के पास धमाके में AQIS का हाथ, UNSC की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

दिल्ली, 13 अगस्त संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 38वीं रिपोर्ट ने 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर…

लाल किले

दिल्ली, 13 अगस्त

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 38वीं रिपोर्ट ने 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर अलकायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट को जिम्मेदार ठहराया है। दिल्ली में हुए इस धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कईं लोग गंभीर हालत में घायल हुए थे।

UNSC की एनालिटिकल सपोर्ट एंड सैंक्शंस मॉनिटरिंग टीम की रिपोर्ट में AQIS की बदलती कार्यप्रणाली और उसके क्षेत्रीय नेटवर्क का भी जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि संगठन अब बड़ें-बड़े समूह की बजाय छोटे-छोटे ग्रुप्स में काम करता है।

दिल्ली धमाके की जांच कर रही NIA ने भी आरोपियों के AQIS से जुड़े होने की बात सामने आई थी। फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर उमर उन-नबी को मुख्य आरोपी बताया था। धमाके में उसकी भी मौत हो गई थी।

 अन्य खबरें जानें –

ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨ ਦੇ ਲਾਏ ਗੰਭੀਰ ਦੋਸ਼, ਜਾਣੋ ਕੀ ਰਿਹਾ ਮਾਮਲਾ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *