Chandigarh:
चंडीगढ़ में एक अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार 26 मार्च 2026 को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति को ITBP गेट, हल्लोमाजरा के पास से उठाकर GMCH सेक्टर-32, चंडीगढ़ में CR No. 260313972 के तहत भर्ती कराया गया था.
सूचना मिलते ही ASI सागर सिंह, पुलिस पोस्ट हल्लोमाजरा अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने व्यक्ति को बयान देने के लिए अयोग्य बताया. इसके बाद 29 मार्च 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. डॉक्टर द्वारा डेथ रुक्का भी पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस ने मृतक के परिजनों का पता लगाने के लिए सभी प्रयास किए.
मृतक का विवरण
- नाम: अज्ञात
- लिंग: पुरुष
- आयु: लगभग 45 वर्ष
- कद: लगभग 5 फीट 5 इंच
- रंग: सांवला
- शारीरिक बनावट: सामान्य
- कपड़े: पैंट-शर्ट
मामले की जांच पुलिस पोस्ट बहलाना, थाना सेक्टर-31, चंडीगढ़ द्वारा की जा रही है. पुलिस ने Hue & Cry Notice जारी करने और सिटी केबल व नेशनल चैनलों पर फोटो प्रसारित करने का अनुरोध किया है, ताकि मृतक की पहचान हो सके. यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह चंडीगढ़ पुलिस या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क कर सकता है.



