Panchkula Municipal Corporation Elections:
पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा भाजपा मेयर प्रत्याशी और पार्षद उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार किया पंचकूला के एमडीसी ,बिड़घघर, सेक्टर 20 में चुनाव प्रचार कर अपने मेयर व पार्षद उम्मीदवारों के लिए जनता से वोट की अपील की इस अवसर पर पंचकूला नगर निगम के मेयर उम्मीदवार श्यामलाल बंसल और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
नगर निगम चुनाव को लेकर पंचकूला में सरगर्मियां बढ़ चुकी है। आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा भाजपा के मेयर और पार्षद उम्मीदवारों के लिए तीन स्थानों पर जनसभाएं की इस दौरान उन्होंने अपने प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव को लेकर शहर के विभिन्न मुद्दों को लेकर एक संकल्प पत्र जारी किया गया है।
जिसमें 20 संकल्प रखे गए हैं उन्होंने यह भी कहा कि जनता और सरकार के बीच मांगों को पहचाने की कड़ी में पार्षद और मेयर की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि अगर हमारा उम्मीदवार जीतता है तो जनता की समस्याएं उनके माध्यम से सरकार तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने पर उन्होंने जो भी वायदे किए थे ज्यादातर पूरे कर लिए गए जिनमें से लड़ो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह ₹2100 राशि दी जा रही है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए भाजपा के प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
अन्य ख़बरें जानें-
Amritsar Bus Stand: अमृतसर के बस स्टैंड इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


