Amritsar Bus Stand: अमृतसर के बस स्टैंड इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बस स्टैंड के पास वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने का दावा 

Amritsar Bus Stand Viral Video: अमृतसर के बस स्टैंड इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की नशे की…

Amritsar Bus Stand: अमृतसर के बस स्टैंड इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बस स्टैंड के पास वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने का दावा 

Amritsar Bus Stand Viral Video:

अमृतसर के बस स्टैंड इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की नशे की हालत में दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि कई महिलाएं बस स्टैंड के पास वेश्यावृत्ति का धंधा चला रही हैं। यह सब प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने मौके की स्थिति दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने दावा किया कि यहां गलत कामों में शामिल कई महिलाएं HIV सहित गंभीर बीमारियों से संक्रमित हो सकती हैं।

पुलिस वीडियो की कर रही जांच

इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए, A-डिवीजन पुलिस स्टेशन इलाके के इस वायरल वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए हरपाल सिंह ने कहा कि पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर जांच के दौरान कोई भी अवैध गतिविधि सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।

अन्य ख़बरें जानें-

Panchkula Encountor: नोनी राणा गैंग के दो बदमाश हथियारों समेत गिरफ्तार

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *