Panchkula Noni Rana Gang:
पंचकूला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने कुख्यात अपराधी नोनी राणा के दो गुर्गे को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। ये बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर पंचकूला क्षेत्र में असलाह के साथ घूम रहे हैं। किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके तुरंत जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से नाकाबंदी करवाई गई। इसी दौरान एएनसी की टीम सेक्टर-23 क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बक्त दो युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर संदिग्ध अवस्था में नजर आए।
कुल 6 राउंड फायरिंग
इंचार्ज प्रवीण कुमार की अगुवाई में टीम ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उनका पीछा किया। निफ्ट संस्थान के पास स्थित डंपिंग ग्राउंड के नजदीक दोनों आरोपियों की घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही दोनों युवक घबराकर भागने लगे, लेकिन असंतुलित होकर उनकी बाइक गिर गई। इसके बाद भी उन्होंने भागने का प्रयास किया और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हमारी टीम ने आत्मरक्षा और आरोपियों को काबू करने के लिए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कुल 6 राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पुलिस टीम द्वारा उपचार के लिए नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
32 बोर हथियार बरामद
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नोनी राणा गैंग से जुड़े हुए हैं और उनके साथी मोनू गुजर के निर्देश पर जिला करनाल स्थित नीलकंठ ढाबे पर फायरिंग की योजना बना रहे थे। इसके लिए उन्होंने पंचकूला के गांव चौकी क्षेत्र से अवैध असलाह प्राप्त किया था। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध. 32 बोर हथियार बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना चंडीमंदिर के प्रभारी को तहरीर दे दी गई है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, गैंग नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों की गहनता से जांच कर रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
Malout Beadabee: मलोट में सुखमनी साहिब गुटका और धार्मिक सामग्री का अपमान
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


