Gas Cylinder Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपए का इजाफा, जानिए कितने में मिलेगा?

Commercial Gas Cylinder Price: पहली मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी ने व्यापारिक वर्ग को बड़ा झटका दिया है। गैस सिलेंडर…

Gas Cylinder Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी 993 रुपए का इजाफा, जानिए कितने में मिलेगा?

Commercial Gas Cylinder Price:

पहली मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी ने व्यापारिक वर्ग को बड़ा झटका दिया है। गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपए तक का इजाफा किया गया है। इस बढोतरी के बाद से 2170.50 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब 3163.50 रुपए में मिलेगा। कुछ स्थानों पर यह कीमत करीब 3190 रुपए तक पहुंच सकती है। यह दो महीनों के भीतर लगातार तीसरी बार है जब गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि की गई।

होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों पर होगा सिधा असर

फरवरी में सिलेंडर 1832.50 रुपए में मिल रहा था, जिसे बढ़ाकर एक मार्च से 1860.50 रुपए किया और मार्च में कीमत 1975 रुपए तक पहुंच गई। अप्रैल की शुरुआत में यह बढ़कर 2170.50 रुपए हो गई थी। मई में इसमें सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है। इस अचानक बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों पर पड़ रहा है। गैस उनके रोजमर्रा के काम का मुख्य हिस्सा है, ऐसे में लागत बढ़ने से कारोबार पर दबाव बढ़ना तय है। ढाबा और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर सोनी ने बताया कि गैस की कीमतों में इतनी बड़ी वृद्धि के कारण खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।

छोटे कारोबारियों के लिए अधिक मुश्किलें

व्यापारियों का कहना है कि पहले ही महंगाई और अन्य खर्चों के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा था, अब गैस की कीमतों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उनका कहना है कि यदि लागत इसी तरह बढ़ती रही तो उन्हें मजबूरी में ग्राहकों पर इसका बोझ डालना पड़ेगा। हालांकि इससे ग्राहकों की संख्या कम होने का भी खतरा बना रहेगा। छोटे व्यापारियों और ढाबा संचालकों ने सरकार से मांग की है कि गैस के दामों में हुई इस भारी बढ़ोतरी पर दोबारा विचार किया जाए। उनका कहना है कि इस तरह की अचानक वृद्धि से छोटे कारोबारियों के लिए काम चलाना मुश्किल हो जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Panchkula MC Elections: पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए मुख्यमंत्री सैनी भाजपा मेयर 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *