Weather Update Today:
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ठंडी रात के बाद अब मौसम का नया रंग दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में सुबह और शाम अभी भी ठंडक बनी हुई है पर दिन के तापमान लगातार वृद्धी का सिलसिला शुरू हो गया है। आने वाले पांच दिनों में ट्राईसिटी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के आने वाले दिनों में 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।
Punjab-Haryana Weather Update Today:
मौसम विभाग के मुताबिक 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 31 डिग्री, 12 अप्रैल को 32 डिग्री, 13 अप्रैल को 33 डिग्री, 14 अप्रैल को 35 डिग्री और 15 अप्रैल को 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। हफ्ते भर तक दोपहर की धूप तेज हो जाएगी और लोगों को फिर से अप्रैल वाली गर्मी महसूस होने लगेगी। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सूखा रहने का अनुमान जारी किया है। किसी भी दिन बारिश, आंधी या तेज हवाएं चलने की कोई संभावना नहीं है। राहत की बात यह है कि विभाग ने पूरे हफ्ते कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब पूरी तरह कमजोर हो गया है। इस वजह से आसमान साफ रहेगा और दिन का तापमान रोजाना 1 से 2 डिग्री बढ़ेगा। फिलहाल लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप दोनों के लिए तैयार रहना होगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Weather Update Today: हिमाचल में इस सप्ताह भी खराब रहेगा मौसम का मिजाज
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



