Pathankot-Jalandhar NH Accident: पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर तीन शराबी युवकों ने मिरथल चेकपॉइंट पर पुलिस चौकी में घुसा दिया ट्रक, हेरोइन भी बरामद

Pathankot-Jalandhar NH Accident: पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर मिरथल चेकपॉइंट पर एक गंभीर हादसा हो गया। नशे में धुत तीन कश्मीरी युवकों का एक बेकाबू ट्रक…

Pathankot-Jalandhar NH Accident: पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर तीन शराबी युवकों ने मिरथल चेकपॉइंट पर पुलिस चौकी में घुसा दिया ट्रक, हेरोइन भी बरामद

Pathankot-Jalandhar NH Accident:

पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर मिरथल चेकपॉइंट पर एक गंभीर हादसा हो गया। नशे में धुत तीन कश्मीरी युवकों का एक बेकाबू ट्रक सीधे पुलिस चौकी में घुसा दिया। इस टक्कर से पुलिस चौकी को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

तीनों पुलिस की गिरफ्त में

बताया जा रहा है कि, सब-इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मिरथल चेकपॉइंट पर नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान, एक ट्रक (HR-55-AW-7605) को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन ड्राइवर ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। बेकाबू ट्रक डिवाइडर पार कर गया और पुलिस चौकी से जा टकराया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि चौकी का एक हिस्सा ढह गया। हादसे के बाद, ट्रक में सवार तीनों युवक मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तुरंत उन्हें घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया।

तीनों आरोपी कश्मीर से

तलाशी के दौरान, आरोपियों के पास से कुल 4.50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बिलाल अहमद थाकरी, मोहम्मद सलीम कसाना और मोहम्मद साबिर अवाम के रूप में हुई है, जो अनंतनाग (जम्मू और कश्मीर) के रहने वाले हैं।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने और NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसके पीछे किस तरह का नेटवर्क सक्रिय है।

अन्य ख़बरें जानें-

Weather Update Today: पंजाब-हरियाण और चंड़ीगढ़ में आने वाले दिनों में आसमान रहेगा साफ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *