Weather Update Today: हिमाचल में इस सप्ताह भी खराब रहेगा मौसम का मिजाज, किसानों-बागबानों के 20.78 करोड़ निगल गया मौसम

Himachal Weather Update Today: हिमाचल में खराब मौसम के बीच शनिवार को भी बारिश-बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि का क्रम जारी रहा। अटल टनल रोहतांग, लाहुल…

HImachal Weather Update: हिमाचल के चार जिलों में मौसम का यैलो अलर्ट, 20 व 24 अप्रैल को कई क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल में खराब मौसम के बीच शनिवार को भी बारिश-बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि का क्रम जारी रहा। अटल टनल रोहतांग, लाहुल के साथ अन्य ऊंचाई बाले इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी हुई। मौसम के इस बदलाव से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वंही प्रदेश में बेमौसमी बरसात ने राज्य के 6 जिलो में नकदी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। 1 से 9 अप्रैल के की बर्फबारी ने बागवानी क्षेत्र को 20.78 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया है, वहीं मौसम की बेरूखी के कारण राज्य में 9 हजार से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं।

आने वाले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11, 12, 16 और 17 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस बढऩे की संभावना है। आने वाले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

किसानों-बागबानों के करोड़ की चपत

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, ओलावृष्टि और बेमौसमी बर्फबारी ने नकदी फसलों को भारी नुकसान पंहुचाया। 1 से 9 अप्रैल के बीच बेमौसमी बारिश बर्फबारी ने बागवानी में 20.78 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया। मौसम की बेरूखी के कारण राज्य में 9 हजार से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। बागबानी विभाग ने फलों की फसलों का व्यापक क्षति का आकलन किया। इसके अनुसार राज्य के 6 जिलेे- शिमला, मंडी, सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर व कुल्लू में कुल 9175 किसानों पर इस आपदा का असर पड़ा है, जिनमें 6,888 सीमांत, 1842 छोटे और 455 अन्य श्रेणी के किसान शामिल हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

गैंगस्टरों ते वार का 81वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 516 स्थानों पर छापेमारी; 239 गिरफ्तार

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *