गैंगस्टरों ते वार का 81वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 516 स्थानों पर छापेमारी; 239 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 11 अप्रैल: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अंतर्गत संचालित निर्णायक ‘गैंगस्टरों ते वार ’ के 81वें दिन पंजाब पुलिस ने…

GANGSTRAN TE VAAR

चंडीगढ़, 11 अप्रैल: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अंतर्गत संचालित निर्णायक ‘गैंगस्टरों ते वार ’ के 81वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मानचित्रित 516 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार ” पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका शुभारंभ 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा किया गया था एंटी -गैंगस्टर टास्क फ़ोर्स पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

81वें दिन की कार्रवाई के दौरान पुलिस दलों ने 239 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान के आरंभ से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 20,395 हो गई है।

इसके अतिरिक्त 72 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 69 व्यक्तियों को जांच एवं पूछताछ के उपरांत रिहा कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान 14 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

आम जन एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों एवं गैंगस्टरों के संबंध में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी सूचनाएं साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस दलों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान “युद्ध नशों विरुद्ध” को 406वें दिन भी जारी रखते हुए आज 104 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.8 किलोग्राम हेरोइन, 18 किलोग्राम गांजा, 1486 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 6750 रुपये की मादक पदार्थ संबंधी धनराशि बरामद की गई। इस प्रकार, मात्र 406 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 58,290 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 33 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने एवं पुनर्वास हेतु उपचार के लिए प्रेरित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *