Chandigarh:
चंडीगढ़ के थाना-03 क्षेत्र में एक अज्ञात युवक की मौत का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार 04 अप्रैल 2026 को शाम 05:22 बजे PP GMSH-16, चंडीगढ़ से टेलीफोनिक सूचना मिली कि सेक्टर-10 चौक, GH-16 के सामने एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला है, जिसे GMCH-16 में CR No. 20260141336 के तहत भर्ती कराया गया.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने युवक को बयान देने के लिए अयोग्य बताया. बाद में इलाज के दौरान 07 अप्रैल 2026 को उसकी मृत्यु हो गई. इस संबंध में DDR नंबर 65 और 67 दिनांक 07.04.2026 थाना-03, चंडीगढ़ में दर्ज किए गए हैं. शव को GH-16 चंडीगढ़ की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है.
मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस ने पहचान सुनिश्चित करने के लिए मृतक का विवरण सार्वजनिक किया है और उसकी तस्वीर टीवी चैनलों पर प्रसारित करने की अपील की है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया धारा 194 BNSS के तहत पूरी की जा सके.
मृतक का विवरण
आयु: लगभग 24 वर्ष
कद: 5 फीट 2 इंच
रंग: भूरा/सांवला
चेहरा: लंबा
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह थाना-03, चंडीगढ़ पुलिस या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करे.
अन्य ख़बरें जानें-
Kapurthala Death: कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी-लोहियां रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



