CM Maan on Raghav Chadha: बीजेपी की पंजाब के साथ बिल्कुल नहीं बनती- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- पंजाब के साथ विश्वासघात

Raghav Chadha vs APP CM Maan: राज्यसभा में आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्डा समेंत अन्य नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर पर पंजाब…

CM Maan on Raghav Chadha: बीजेपी की पंजाब के साथ बिल्कुल नहीं बनती- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- पंजाब के साथ विश्वासघात

Raghav Chadha vs APP CM Maan:

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्डा समेंत अन्य नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपनी कडी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा बीजेपी में मेले वाला अमरूद बन गए हैं। कैप्टन अमरिंदर जैसा हाल होगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ने पंजाब के साथ विश्वासघात किया है। शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी में भी इसी तरह की वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा का पंजाब में कोई आधार नहीं है।

बीजेपी की पंजाब के साथ बिल्कुल नहीं बनती

बीजेपी की पंजाब के साथ बिल्कुल नहीं बनती, इनकी पंजाबियों के साथ नहीं बनती। अगर किसी बात से पंजाब वाले खुश होते हैं तो बीजेपी उसे खराब करने की कोशिश करती है। जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो आरडीएफ का पैसा रोका, फिर कोशिश की कि हमारे विधायकों को बदनाम किया जाए। किसान आंदोलन के बाद से इन्होंने पंजाब के साथ खार रखा है। बीजेपी जानती है कि वह पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत तो नहीं सकती, इसलिए इस तरह के षड्यंत्र रचती रहती है।

बीजेपी ने पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी की है। पंजाब के राज्यसभा सांसदों को अपने खेमे में ले लिया है। वही वॉशिंग मशीन, जो शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस में चलती है, वही इन्होंने हमारे साथ भी किया है। बीजेपी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने से घबराई हुई है। इसीलिए हमारी पार्टी तोड़ने की कोशिश की है।

अन्य ख़बरें जानें-

Operation Lotus in Punjab: ऑपरेशन लोटस खेला जा रहा है

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *