Operation Lotus in Punjab: ऑपरेशन लोटस खेला जा रहा है, ईडी-सीबीआई का किया जा रहा इस्तेमाल- आप मीडिया प्रभारी संजय सिंह

Operation Lotus in Punjab पंजाब में राज्य सभा के सांसद राघव चड्ढा और 7 सांसदों ने आम आदमी पार्टी (आप) के छोड़कर बीजेपी होने के…

Operation Lotus in Punjab: ऑपरेशन लोटस खेला जा रहा है, ईडी-सीबीआई का किया जा रहा इस्तेमाल- आप मीडिया प्रभारी संजय सिंह

Operation Lotus in Punjab

पंजाब में राज्य सभा के सांसद राघव चड्ढा और 7 सांसदों ने आम आदमी पार्टी (आप) के छोड़कर बीजेपी होने के एलान से पंजाब का सियासी पारा काफी चढ़ गया है. संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ राघव चड्ढा ने कहा कि, हम राज्य सभा में आम आदमी पार्टी के दो तिहाई सदस्य संविधान के प्रावधानों के अनुसार बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने बीजेपी की आलोचना करते हुए इसे ऑपरेशन लोटस करार दिया. इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दि है.

Operation Lotus in Punjab: ऑपरेशन लोटस खेला जा रहा है, ईडी-सीबीआई का किया जा रहा इस्तेमाल- आप मीडिया प्रभारी संजय सिंह
Operation Lotus in Punjab: ऑपरेशन लोटस खेला जा रहा है, ईडी-सीबीआई का किया जा रहा इस्तेमाल- आप मीडिया प्रभारी संजय सिंह

पंजाब की जनता की पीठ में घोंपा छुरा

आप के राज्यसभा में नेता और नेशनल मीडिया प्रभारी संजय सिंह ने इनके एलान के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर राघव चड्ढा समेत पार्टी के 7 सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को ‘ऑपरेशन लोटस’ करार दिया. संजय सिंह ने कहा, आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को विधायक, सांसद बनाया. सब कुछ दिया लेकिन उन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात किया. पंजाब के लोग उन्हें कभी माफ़ नहीं करेंगे. राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह को आप और जनता ने ज़मीन से उठाकर संसद में पहुंचाया. इन सातों ने पंजाब की जनता की पीठ में छुरा घोंपा है, धोखा दिया है.

ऑपरेशन लोटस

भगवंत मान की सरकार को धोखा दिया है. उन्होंने आगे कहा भगवंत मान सरकार अच्छा काम कर रही है इसलिए ऑपरेशन लोटस खेला जा रहा है, ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है. अशोक मित्तल के घर दो-चार दिन पहले ईडी का छापा पड़ा, भय दिखाया और तोड़ लिया. उन्होंने ज़ोर देकर कहा, यह ऑपरेशन लोटस है, अमित शाह, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब के लोगों को धोखा देने के लिए है चलाया गया है.

बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ताज़ा घटनाक्रम को लेकर एक्स पर राघव चड्ढ का नाम लिए बिना सिर्फ़ इतना लिखा, बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का. आम आदमी पार्टी ने इस महीने की शुरुआत में राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर की ज़िम्मेदारी राघव चड्ढा की जगह अशोक कुमार मित्तल को दे दी थी.

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रचंड रूप

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *