Himachal Weather Update Today:
देश भर के साथ हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. बीते दिन राज्य के निचले इलाकों में तेज धूप और लू जैसी स्थिति ने लोगों का जीवन मुशकिल किया है. प्रदेश के जिला ऊना में तापमान सबसे गर्म रहा. यहाँ तापमान 40°C तक पहुँच गया, ये सामान्य से 4 डिग्री अधिक है. इसी तरह कांगड़ा में भी पारा सामान्य से करीब 7 डिग्री ऊपर चढ़कर 36.4°C दर्ज किया गया.
शिमला और मनाली जैसे ठंडे पहाड़ी इलाकों में भी अब गर्मी महसूस की जा रही है. राहत की खबर यह है कि आज दोपहर के बाद से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक मौसम के मिजाज बदलने के आसार हैं. शनिवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में तेज आंधी और तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है.
अन्य ख़बरें जानें-
Bengal-Tamil Nadu Voting: बंगाल में 92.9% वोटिंग के साथ बनाया रिकार्ड
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



