Kapurthala Death: कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी-लोहियां रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

Kapurthala Death: कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी-लोहियां रोड पर गांव दीपेवाल के पास उस समय दहशत और रहस्य का माहौल बन गया. एक बुजुर्ग व्यक्ति का…

Kapurthala Death: कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी-लोहियां रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

Kapurthala Death:

कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी-लोहियां रोड पर गांव दीपेवाल के पास उस समय दहशत और रहस्य का माहौल बन गया. एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. मृतक की पहचान तरसेम सिंह (उम्र 65 वर्ष) पुत्र लछमन सिंह, निवासी गांव दीपेवाल के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

मृतक के परिजन इस मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं. जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी. फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से गहन जांच कर रही है. इलाके के लोगों से पूछताछ भी जारी है. इस घटना से गांव और आसपास के इलाके में डर और चिंता का माहौल बन गया है. मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

अन्य ख़बरें जानें-

Iran-US Peace Talk: इस्लामाबाद पंहुचे ईरानी विदेश मंत्री अराग़ची, एक तरफ शांति 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *