Iran-US War and Peace Talks:
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची की पाकिस्तान के फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ बैठक की है. यह जानकारी ईरानी सरकारी मीडिया ने दी. अराग़ची शुक्रवार-शनिवार की रात इस्लामाबाद पहुंचे थे. उनके इस दौरे में अमेरिका के साथ बैठक की कोई योजना नहीं है. उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में बताया था कि पाकिस्तान में बैठकों के बाद वह ओमान और रूस की यात्रा पर जाएंगें.
अराग़ची पाकिस्तान में अमेरिका से मिलने की योजना नहीं
ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी ने भी टेलीग्राम पर लिखा है कि विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची की पाकिस्तान में अमेरिका से मिलने की कोई योजना नहीं है. आईआरआईबी ने कहा कि पाकिस्तान एक “ब्रिज़” की भूमिका निभा सकता है और संघर्ष ख़त्म करने को लेकर ईरान के विचार आगे पहुंचा सकता है. व्हाइट हाउस ने पहले कहा था कि वह विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और जैरेड कुशनर को इस्लामाबाद भेज रहा है, क्योंकि ईरान आमने-सामने की बातचीत करना चाहता है. अराग़ची शुक्रवार शाम पाकिस्तान पहुंचे. पाकिस्तान में ईरानी दूतावास ने कहा है कि वह ईरान और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मामलों की समीक्षा करेंगे.
सेंटकॉम ने ईरान लगे झंड़े को रोका
अमेरिकी सेंट्रल कमान (सेंटकॉम) ने बताया है कि, उसके एक जंगी जहाज़ ने ईरान के झंडे वाले जहाज़ को ईरानी बंगरगाह की ओर जाने से रोक है. सेंटकॉम ने एक्स पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि, गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर यूएसएस राफ़ेल पेराल्टा ने शुक्रवार, 24 अप्रैल को ईरान के झंडे वाले एक जहाज़ को उस वक़्त रोका, जब वह ईरान के एक बंदरगाह की ओर जा रहा था.

बयान के साथ सेंटकॉम ने एक तस्वीर भी साझा की है. इससे पहले शुक्रवार को जारी एक अन्य बयान में सेंटकॉम ने कहा कि उसने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी के दौरान अब तक 34 जहाज़ों का रास्ता बदला है. ईरान और अमेरिका के बीच पहले दौर की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी का एलान किया था.
अन्य ख़बरें जानें-
Alwar Warehouse Fire: राजस्थान अलवर में गोदाम में आग
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



