चंडीगढ़ में गुमशुदगी : चंडीगढ़ के गांव कैंबवाला से 23 साल की रुचि देवी लापता; पुलिस ने तलाश के लिए लोगों से मदद मांगी

चंडीगढ के टोबा गांव कैंबवाला से 23 साल की लड़की अचानक कहीं चली गई है। लापता लड़की की पहचान रुचि देवी के तौर पर हुई…

चंडीगढ

चंडीगढ के टोबा गांव कैंबवाला से 23 साल की लड़की अचानक कहीं चली गई है। लापता लड़की की पहचान रुचि देवी के तौर पर हुई है । इस मामले में सेक्टर -3 के पुलिस स्टेशन चंडीगढ में रिपोर्ट  (DDR नंबर 61, तारीख 25.06.2026) दर्ज की गई है और पुलिस ने लडकी की खोजने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ज़रिए उनकी तस्वीर जारी करके आम जनता से सहयोग मांगा है।

हर जगह ढूढने पर नहीं मिला कोई सुराग

रुचि देवी की भाभी रिंकी की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार ,उनकी ननद घर पर उनके बच्चों के साथ थी और शाम को जब हम घर पर आए तो बच्चे बाहर सड़क पर मिले। हमने आस-पास और हर  संभावित जगह पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार की चिंता को देखते हुए पुलिस ने अब मामले में तेज़ी लाई है और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर उनकी खबर और तस्वीर प्रकाशित करने की अनुमति मांगी है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।

लापता लड़की की पहचान

नाम – रूचि देवी

उम्र – 23 साल

रंग – साफ

कद – लगभग 5 फुट

कपड़े- लाल रंग का सूट-सलवार

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *