CHANDIGARH में चलती CTU इलेक्ट्रिक बस का निकला टायर , ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

चंडीगढ़ 11 जुलाई चंडीगढ़ परिवहन उपक्रम (CTU) की नई इलेक्ट्रिक बस का चलते-चलते अचानक टायर निकल जाने से शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। बस…

CTU

चंडीगढ़ 11 जुलाई

चंडीगढ़ परिवहन उपक्रम (CTU) की नई इलेक्ट्रिक बस का चलते-चलते अचानक टायर निकल जाने से शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। बस चालक की सूझबूझ और सतर्कता के चलते बस को तुरंत नियंत्रित कर सुरक्षित स्थान पर रोक लिया गया, जिससे बस में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय बस में करीब 8 से 10 यात्री सवार थे। टायर निकलने के बाद चालक ने बिना घबराए बस को सुरक्षित रोक दिया और सभी यात्रियों को नीचे उतार लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

घटना के बाद CTU की ओर से यात्रियों के लिए तुरंत दूसरी बस की व्यवस्था की गई, जिसके माध्यम से उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सूत्रों के अनुसार, संबंधित बस नई इलेक्ट्रिक बस थी, जिसे कुछ समय पहले ही CTU के बेड़े में शामिल किया गया था। ऐसे में नई बस का चलते-चलते टायर निकल जाना वाहन की तकनीकी गुणवत्ता, फिटनेस और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।फिलहाल टायर निकलने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। यह जांच का विषय है कि घटना तकनीकी खराबी, रखरखाव में लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुई। विभागीय जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 अन्य खबरें जाने –

PATIALA में नशा तस्करों का वीडियो बनाने पर 20-25 हमलावरों ने युवक पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई सारी वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *