PATIALA में नशा तस्करों का वीडियो बनाने पर 20-25 हमलावरों ने युवक पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई सारी वारदात

पटियाला 11 जुलाई पटियाला की मार्कल कॉलोनी में नशा तस्करों का वीडियो बनाने वाले एक युवक पर कथित तौर पर 20 से 25 युवकों ने…

पटियाला

पटियाला 11 जुलाई

पटियाला की मार्कल कॉलोनी में नशा तस्करों का वीडियो बनाने वाले एक युवक पर कथित तौर पर 20 से 25 युवकों ने हमला कर दिया। हमले की तस्वीरें पास के CCTV कैमरों में कैद हो गई हैं।पीड़ित परिवार के अनुसार, युवक रात में अपने दोस्तों के साथ कुत्ते को टहलाने निकला था। इस दौरान, कॉलोनी के मोड़ पर कुछ युवक कथित तौर पर नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करते देखे गए। युवक ने पहले उन्हें नशीले पदार्थ बेचने से रोका, जिसके बाद वे वहां से चले गए।

परिवार का दावा है कि कुछ समय बाद, वही युवक अपने अन्य साथियों के साथ वापस लौटा और लगभग 20 से 25 लोगों ने युवक पर कृपाण, डंडों और कांच की बोतलों से हमला कर दिया। यह पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई।हमले के दौरान युवक के सिर पर 5 से 7 टांके आए और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं के कारण वे अपने ही घरों में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं।

वहीं, पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस स्टेशन के SHO गुरप्रीत हांडा पर आरोप लगाया है कि घटना के काफी देर बाद तक कोई भी पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हमले में शामिल सभी दोषियों की तुरंत पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि इलाके में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

 अन्य खबरें जाने –

AMRITSAR में सरपंची विवाद को लेकर खूनी झड़प , दो पक्षों ने एक-दूसरे पर की फायरिंग, 1 व्यक्ति की मौत, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *