KURUKSHETRA में पुलिस ने मंदिर के पुजारी से मारपीट करने वाले आरोपी दंपत्ति को किया गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में किया पेश

कुरुक्षेत्र 11  जुलाई  कुरुक्षेत्र पुलिस ने मंदिर के पुजारी से मारपीट करने के आरोपी दम्पति को गिरफतार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के…

कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र 11  जुलाई 

कुरुक्षेत्र पुलिस ने मंदिर के पुजारी से मारपीट करने के आरोपी दम्पति को गिरफतार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना सदर थानेसर की टीम ने मंदिर के पुजारी से मारपीट करने के आरोपी पंकज वासी अढोनी जिला कुरुक्षेत्र व उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 9 जुलाई 26 को सरपंच ग्राम पंचायत अढोनी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव अढोनी में मंदिर के बाबा के साथ मारपीट हुई है और बाबा मंदिर परिसर में नहीं है।

सूचना  मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच परमजीत सिंह ने मंदिर में रहने वाले बाबा योगीराज गिरी के साथ हुई मारपीट के संबंध में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि दिनांक 9 जुलाई 26 को गांव के मंदिर में रहने वाले बाबा योगीराज गिरी उम्र करीब 74 वर्ष मूल वासी हरिद्वार उत्तराखंड के साथ गांव वासी पंकज व उसकी पत्नी ने मिलकर मारपीट करके जान से मारने व अपहरण करने की कोशिश है। बाबा योगीराज गिरी पूर्व में लगभग 7/8 वर्ष तक गांव के मंदिर में रहे थे। उसके बाद वो गांव से चले गए थे तथा लगभग डेढ़ माह पूर्व पुनः गांव के मंदिर में आकर रहने लगे थे।

पंकज का मकान मंदिर के सामने बना हुआ है और पंकज ने अपने घर के पीछे की तरफ नकोदर पीर का स्थान बनाया हुआ है जो की बिल्कुल मंदिर के सामने है। पंकज लगातार मंदिर के बाबा के साथ रंजिश रखे हुए है और मंदिर से निकलने पर जान से मारने की धमकिया देता था। पंचायत द्वारा गली में लगाए गए CCTV कैमरे में दिखाई देता है कि दिनांक 9 जुलाई 26 को प्रातः लगभग 4 बजे  गाड़ी में पंकज तथा इंद्र आते हैं और पंकज की पत्नी अपने घर से एक लाठी लेकर आती है और तीनों बाबा को घसीटते हुए मंदिर के बाहर गली में लेकर आते हैं और नीचे गिरा देते हैं। इसके बाद वे बाबा को उठाकर मंदिर के साथ बनी कुटिया/कमरे में डाल देते हैं। गांव के लोगों ने घायल बाबा को ईलाज के LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया।

लोगों की शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक महेंद्र सिंह को सौंपी गई।  पुलिस की टीमों ने मिलकर मंदिर के पुजारी से मारपीट करने के आरोपी पंकज वासी अढोनी जिला कुरुक्षेत्र व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

 अन्य खबरें जाने –

HISAR में जमकर हुई बारिश, कॉलोनियों हुई जलमग्न, पानी भराव के कारण लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *