अमृतसर 11 जुलाई
अमृतसर के भकना कलां में सरपंची विवाद को लेकर खूनी झड़प हो गई। गांव भकना कलां में सरपंच गुरदीप सिंह और पंचायत सदस्य प्रगट सिंह के गुटों ने एक–दूसरे पर फायरिंग की ।जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।DSP अटारी यादविंदर सिंह के अनुसार, 9 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे थाना घरिंडा के SHO इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह को सूचना मिली थी कि गांव भकना कलां में सरपंच गुरदीप सिंह और पंचायत सदस्य प्रगट सिंह के गुट आमने-सामने हैं।
DSPने बताया कि सरपंच गुरदीप सिंह और पंचायत सदस्य परगट सिंह उर्फ बल्लू के बीच लंबे समय से सरपंची को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों गुटों ने दाना मंडी में आमने-सामने होने को टाइम डाला था। दोनों तरफ से 10 से 15 गाड़िया युवकों के साथ आई और बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड गोलियां चल चुकी थीं। इस गोलीबारी में प्रगट सिंह पक्ष के गुरशरण सिंह उर्फ चीनी, निवासी गांव कोटली सक्का, थाना राजासांसी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति सुखमन घायल हो गया।घायल समेत 9 आरोपी पुलिस गिरफ्ताक किया कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को मौके और आसपास से गिरफ्तार किया। वहीं घायल सुखमन अस्पताल में भर्ती है, जहां पुलिस ने सुरक्षा तैनात कर उसे भी गिरफ्तार किया है।पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।
अन्य खबरें जाने –



