Raghav Chadha Join BJP:
पंजाब मे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा देने का एलान करने के साथ भाजपा में शामिल होने की भी घोषणा कर दी है। यह एलान उन्होंने शुक्रवार को किया है. राघव के अलावा अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है. राघव ने राज्य सभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा का दामन थामने का फैसला किया है.
आप के दो-तिहाई सदस्य होगें भाजपा में शामिल
राघव राज्य सभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे. जानकारी दी कि स्वाति मालीवाल और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी भाजपा में शामिल होंगी.
पार्टी मूल नैतिकता से भटक गई
राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए. उनके अनुसार, पार्टी अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से पूरी तरह भटक गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अब देश या राष्ट्रीय हित के लिए काम नहीं कर रही है. व्यक्तिगत लाभ के लिए कार्य कर रही है। चड्ढा ने महसूस किया कि वह गलत पार्टी में सही आदमी हैं.
संदीप पाठक ने इस दौरान कहा कि मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था, ये स्थिति आएगी, और ये आ गई. मैं किसान परिवार से आया फिर पढ़ाई लिखाई की. मैं राजनीति में सिर्फ इस मकसद से आया कि देश के लिए कुछ बड़ा कर सकूं. देश सेवा के मकसद से ही आम आदमी पार्टी में जुड़ा था. दरअसल केजरीवाल और राघव चड्ढा में दूरियां उसी दिन से नजर आने लगी थी जब केजरीवाल जेल में थे और राघव अपनी पत्नी परिनीति के साथ लंदन में घूमते व मस्ती की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे.
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


