Amritsar Explosives Recovery :
अमृतसर के ब्यास थाना के अधीन पड़ती पुलिस चौकी रइया को आतंकियों ने शुक्रवार की देर रात आईईडी लगाकर उड़ने का प्रयास किया। लेकिन किसी तरह आईईडी के बारे में जानकारी लग (Amritsar Explosives Recovery) जाने पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।
संदिग्ध विस्फोटक बरामद-
जानकारी के मुताबिक, अमृतसर देहात के व्यास थाने के अधीन आने वाली रइया पुलिस चौकी के पास शुक्रवार देर रात IED होने की गुप्त सूचना मिली। पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया। सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। तलाशी के दौरान संदिग्ध विस्फोटक बरामद कर लिया गया।
Amritsar Explosives Recovery-
शनिवार सुबह बम डिस्पोजल टीम को बुलाकर आईईडी डिस्पोज कर दिया गया। बड़ी घटना रोकने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। किसी आतंकी संगठन या गैंगस्टर की तरफ से इसे लेकर किसी तरह की जिम्मेदारी नहीं ली गई है। अधिकारी पता लगाने में जुटे हैं कि आईईडी किस आतंकी संगठन या गैंगस्टर ने चौकी के पीछे फिट की थी। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



