Srinagar Army Vehicle Crash: श्रीनगर में सेना की बंकर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर के कंट्रोल खोने के कारण नहर में गिरी, सवार थे नौ जवान

Srinagar Army Vehicle Crash: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को सौरा के डगपोरा इलाके में एक सेना की बंकर गाड़ी सड़क से फिसलकर नहर में…

Srinagar Army Vehicle Crash: श्रीनगर में सेना की बंकर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर के कंट्रोल खोने के कारण नहर में गिरी, सवार थे नौ जवान

Srinagar Army Vehicle Crash:

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को सौरा के डगपोरा इलाके में एक सेना की बंकर गाड़ी सड़क से फिसलकर नहर में गिर गई। इसमें लगभग नौ CRPF जवान घायल हो गए। यह हादसा अहमद नगर में डगपोरा रोड पर उमर हेयर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया। इससे वाहन (Srinagar Army Vehicle Crash) नहर में जा गिरी। शुरू के CRPF के सात घायल जवानों को हॉस्पिटल ले जाया गया। बाद में दो और घायल जवानों को इलाज के लिए SKIMS सौरा लाया गया। सभी घायल जवान स्टेबल हैं।

Srinagar Army Vehicle Crash, अधिकारियों ने की पुष्टी-

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को श्रीनगर के डगपोरा इलाके में एक सड़क हादसे में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के कई जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान नागिंदर सिंह (36), अजीत कुमार राम (36), राज किशोर राय (40), अमित कुमार यादव (38), राजधन राम (55), मंकर कुमार (40) और नीरज कुमार (45) के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि सभी घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें कई चोटें आई हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Tarntaran Firing: तरनतारन में प्रेमी ने प्रेमिका के घर घुसकर की फांयरिंग, प्रेमिका को गले में लगी गोली, लड़का मौके से फरार

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *