Faridabad Murder: फरीदाबाद में पति ने पत्नी पर किए तीन राउंड फायर, मौके से फरार, तलाक को लेकर था विवाद

Faridabad Murder: फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। नवीन नगर चौकी के अंतर्गत बसंतपुर…

Faridabad Murder: फरीदाबाद में पति ने पत्नी पर किए तीन राउंड फायर, मौके से फरार, तलाक को लेकर था विवाद

Faridabad Murder:

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। नवीन नगर चौकी के अंतर्गत बसंतपुर गांव स्थित सनलाइट कॉलोनी में 30 वर्षीय संगीत देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से गोली के (Faridabad Murd) दो खाली खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

तलाक का मामला-

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संगीत देवी पिछले काफी समय से अपने पति और ससुराल पक्ष से अलग अपने दो बच्चों के साथ सनलाइट कॉलोनी में रह रही थी। पति के साथ उसका तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन था। साथ ही ससुराल पक्ष के साथ पारिवारिक विवाद भी चल रहा था, जिसके चलते वह अलग रह रही थी।

घटना शुक्रवार रात करीब 7:30 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब संगीत देवी किसी काम से बाहर गई हुई थी, उसी दौरान उसका पति और ससुराल पक्ष के कुछ लोग उसके घर पहुंचे। महिला के घर पर न मिलने पर वे लौटने लगे। इसी बीच गली में संगीत को आता देख उन्होंने उसे रोक लिया।

गोलियां मारकर मौके से फरार-

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि पति के हाथ में हथियार था। विवाद बढ़ने पर संगीत ने खुद को बचाने की कोशिश की और पीछे हटने लगी, तभी उसके पति ने उस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गली में गिर पड़ी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से घायल संगीत को सेक्टर-31 स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे तलाक विवाद की बात सामने आई है। आरोपी पति मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल फरार है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Amritsar Explosives Recovery: अमृतसर के पुलिस चौकी रइया के पास आईईडी लगाकर उड़ने का प्रयास, पुलिस ने बरामद किया विस्फोटक

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *