Sonipat BJP Protest :
दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर सोनीपत में भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी का पुतला फुका। नेताओं ने इसे देश की छवि से जोड़ते हुए कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
आई समिट के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना-
सोनीपत में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दिल्ली में चल रहे अंतरराष्ट्रीय आई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और राहुल गांधी का पुतला फोकटते हुए कहा कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष रहने का कोई अधिकार नहीं है। नेताओं का आरोप है कि समिट के दौरान कांग्रेस से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया, जिससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को ठेस पहुंची है।
राहुल गांधी के दिशा-निर्देश-
भाजपा के पूर्व में राजीव जैन ने कहा कि इस प्रकार का प्रदर्शन न केवल अनुचित है, बल्कि देश की प्रतिष्ठा के विपरीत भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम राहुल गांधी के दिशा-निर्देश पर उठाया गया। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहली बार नहीं हुई हैं, बल्कि पूर्व में भी ऐसे प्रसंग सामने आए हैं, जिनसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि प्रभावित हुई है।
नेताओं ने मांग की कि राहुल गांधी को विपक्ष के नेता पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने विरोध स्वरूप राहुल गांधी का पुतला दहन किया और प्रदर्शन को देशविरोधी मानसिकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर देश और विदेश दोनों स्तरों पर प्रतिक्रिया सामने आ रही है। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे इस घटना का पुरजोर विरोध करते हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग करते हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



