Amritsar Suicide:
अमृतसर में पत्नी के साथ चल रहे विवाद के चलते एक व्यक्ति शनिवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान म्यूनिसिपल यूथ एंप्लॉय फेडरेशन के प्रधान (Amritsar Suicide) आशु नाहर के रूप में की गई है। आत्महत्या करने से पहले उसने एक वीडियो में आशु ने अपनी पत्नी सहित पांच लोगों को आरोपी ठहराया।
परिजनों के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हथियार को कब्जे में लेकर कारतूस और अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से स्वयं को गोली मारी। घटना से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आशु नाहर ने कहा कि उनकी पत्नी प्रिया नाहर, सास नीलम, साला सिकंदर सहित पांच लोगों के साथ उनका पिछले कई दिनों से गंभीर विवाद चल रहा था। उनकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी। आशु के अनुसार, ससुराल पक्ष की ओर से थाना सी डिवीजन में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आत्महत्या के कारणों, वीडियो में लगाए गए आरोपों और पारिवारिक पृष्ठभूमि की पड़ताल की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया गया है तथा संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की तैयारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



