US Vice President JD Vance House attack:
अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर रात को हमला किया गया. जिसमें (Attack On JD Vance House) कई खिड़कियां टूट गईं. घटना के बाद सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस ने प्रतिक्रिया दी. सीक्रेट सर्विस के एजेंट सोमवार की सुबह जल्दी ईस्ट वालनट हिल्स स्थित घर पर पहुंचे. एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों ने यह पुष्टि नहीं की है कि उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज किया गया है या नहीं. पुलिस ने स्थानीय टेलीविजन चैनल डब्ल्यूसीपीओ को बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. इस बात की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी कि घटना के समय वेंस घर पर थे या नहीं.
Attack On JD Vance House, कहां थे जेडी वेंस-
स्थानीय मीडिया के अनुसार, उन्हें शुक्रवार को फ्लोरिडा में देखा गया था. जहां उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वेस्ट पाम बीच में राष्ट्रपति के गोल्फ क्लब में समय बिताया था. वेंस और ट्रंप ने वेनेजुएला पर अमेरिकी हमलों और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाने की योजना पर चर्चा की थी. सुरक्षा कारणों के चलते वेंस ट्रंप और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मार-ए-लागों में सैन्य अभियान का सीधा प्रसारण देखने नहीं गए. इसके बजाय उप राष्ट्रपति ने एक सुरक्षित वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अमेरिकी सैन्य अभियान की निगरानी की और इसके समाप्त होने के बाद सिनसिनाटी लौट गए. उनके कार्यालय ने कहा कि वह इस प्रक्रिया और योजना में गहराई से शामिल थे.



