इंडोनेशिया में यात्रियों से भरी नाव में लगी आग, 5 लोगों की मौत और 41 लोग अब भी लापता, बचाव अभियान जारी

जकार्ता, 2  अगस्त इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार सुबह एक यात्री नौका में भीषण आग लग गई।जिसके चलते अब तक पांच लोगों की…

इंडोनेशिया

जकार्ता, 2  अगस्त

इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार सुबह एक यात्री नौका में भीषण आग लग गई।जिसके चलते अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 41 से ज्यादा लोग लापता हैं। मिली जानकारी के अनुसार नौका में 271 यात्री चालक दल के साथ सवार थे। प्रशासन द्वारा 225 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। लापता लोगों की तलाश के लिए समुद्र में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह नौका पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया स्थित तंजुंग पेराक बंदरगाह से दक्षिण सुलावेसी के मकासर शहर के लिए रवाना हुई थी। यात्रा शुरू होने के कुछ घंटे बाद कप्तान ने नौका में आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद उससे संपर्क टूट गया।

सर्च एंड रेस्क्यू आपरेशन के दौरान  नौका सपुडी द्वीप के उत्तर में लगभग 19 नॉटिकल मील दूर मिली। जब बचाव दल मौके पर पहुंचा, तब तक नौका का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ चुका था। कई यात्री नौका के अगले हिस्से और ब्रिज पर खड़े होकर मदद का इंतजार कर रहे थे, जबकि कई लोगों ने जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन, पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया वायरल हुई वीडियो में नाव से काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है, लोगों को आग की लपटों के बीच से समुद्र में कूदते हुए भी देखा जा सकता है। राहत औऱ बचाव कार्य लगातार जारी है,लापता लोगों की लगातार तलाश जारी है।

अन्य खबरें  जानें –

Born at 27 Weeks, Nawanshahr Baby Defies Odds After 50 Days of Specialised NICU Care Under Mukh Mantri Sehat Yojna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *