देशभर में आज महसूस हुए भूकंप के झटके, मंडी में आया 3.1 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली, असम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भी महसूस हुए झटके

दिल्ली, 2 अगस्त रविवार यानि कि आज दिल्ली, हिमाचल, असम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप…

देशभर

दिल्ली, 2 अगस्त

रविवार यानि कि आज दिल्ली, हिमाचल, असम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.4 से 3.4 दर्ज की गई।किसी भी स्थान पर कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, तड़के से लेकर सुबह तक अलग-अलग समय पर पांच स्थानों पर कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे पहले सुबह 4:14 बजे दिल्ली में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 8 किलोमीटर की गहराई में था। इसके बाद सुबह 5:25 बजे असम के बरपेटा में 2.4 तीव्रता का झटका महसूस किया गया, जबकि 5:38 बजे अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

सुबह 9:13 बजे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र धरती से करीब 8 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, सुबह 9:34 बजे मणिपुर के विष्णुपुर में 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी गहराई 53 किलोमीटर थी। यह दिन का सबसे अधिक तीव्रता वाला झटका रहा।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों और इमारतों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर पहुंच गए। हालांकि सभी भूकंप हल्के रहे और किसी भी स्थान से किसी प्रकार के नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अन्य खबरें  जानें –

इंडोनेशिया में यात्रियों से भरी नाव में लगी आग, 5 लोगों की मौत और 41 लोग अब भी लापता, बचाव अभियान जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *