मॉस्को, 2 अगस्त
रूस की राजधानी मॉस्को के एक रेस्तरां में शनिवार को IED ब्लास्ट हुआ। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक महिला होममेड IED विस्फोटक लेकर वहां पहुंची थी, लेकिन एंट्री गेट पर उसे सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोक दिया। इसी दौरान विस्फोट हो गया।
विस्फोट में महिला, सुरक्षा गार्ड और रेस्तरां में मौजूद एक ग्राहक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 अन्य लोग घायल हो गए।घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
मॉस्को पुलिस के द्वारा विस्फोट के कारणों की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विस्फोट हादसा था या किसी हमले का हिस्सा था।
यह रेस्तरां मॉस्को की प्रसिद्ध स्टालिन-युग की गगनचुंबी इमारतों में से एक में स्थित है, हादसे के समय यहां निजी समारोह चल रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के बाद लोगों को खून से लथपथ हालत में बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
अन्य खबरें जानें –


