COMMONWEALTH GAMES में भारत का जलवा, एक ही दिन में 8 गोल्ड मेडल किए अपने नाम, तालिका में पहुंचा चौथे स्थान पर

ग्लासगो, 2  अगस्त कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 मैडल अपने नाम कर लिए। मेडल टैली में भारता चौथे स्थान…

कॉमनवेल्थ गेम्स

ग्लासगो, 2  अगस्त

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 मैडल अपने नाम कर लिए। मेडल टैली में भारता चौथे स्थान पर आ गया है। भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल टैली में लंबी छलांग लगाई है। भारतीय खिलाड़ियों के नाम 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक अपने नाम कर चुकी है।गेम्स के अंतिम चरण से पहले शनिवार भारत के लिए सबसे सफल दिन साबित हुआ, जब भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में कुल 8 स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

मुक्केबाजी में भारत का गोल्डन प्रदर्शन

ग्लासगो में भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड मेडल सहित 3 सिल्वर मेडल अपने नाम किए।गोल्ड मेडल जीतने वाले मुक्केबाजों में प्रीति पवार (54 किग्रा), जैस्मिन लंबोरिया (57 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रिया धनखड़/सांगवान (60 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल शामिल रहे। सिल्वर मेडल जीतने वालों में जादूमणि सिंह, नरेंद्र बेरवाल और वलीना बोरगोहेन शामिल रहे।

महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय अभियान को नई ऊंचाई दी। प्रीति पवार ने कनाडा की स्कार्लेट सवाना डेलगाडो को 5-0 से हराया, जबकि जैस्मिन लंबोरिया ने नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को 5-0 से मात देकर स्वर्ण पदक जीता। साक्षी चौधरी ने इंग्लैंड की रुबी व्हाइट को 5-0 से हराया और प्रिया धनखड़ ने कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी को 4-1 से शिकस्त देकर स्वर्ण अपने नाम किया।

जूडो में भी भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

जूडो में भी भारतीय खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया।महिलाओं के 63 किलोग्राम वर्ग में उन्नति शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोस्टर को महज 1 मिनट 7 सेकंड में इप्पोन से हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले ही हर्ष सिंह और अस्मिता डे ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था, जबकि यामिनी मौर्या ने रजत पदक हासिल किया। जूडो में भारत ने कुल चार पदक जीते।

पैरा एथलेटिक्स में 20 साल बाद गोल्ड

पैरा एथलेटिक्स में भारत का 20 सालों का सूखा खत्म हुआ।पुरुषों की एफ-57 शॉट पुट स्पर्धा में सोमन राणा ने 13.40 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में शुभम जुयाल ने 13.28 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक हासिल किया। पहली बार इस इवेंट में भारत ने स्वर्ण और रजत दोनों पदक अपने नाम किए।

एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह का कमाल

भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह राष्ट्रमंडल खेलों के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बन गए। इससे पहले उन्होंने 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था।

इसके अलावा ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रवेल ने रजत और सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक संख्या में इजाफा किया।

भारत की नजर शानदार समापन पर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के अंतिम दिन भी भारतीय खिलाड़ियों से कई पदकों की उम्मीद है। अब तक के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने दुनिया के सामने अपनी खेल क्षमता का दमदार प्रदर्शन किया है और मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है।

अन्य खबरें  जानें – 

Breaking News Moscow: मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, सुरक्षा गार्ड समेत 3 लोगों की मौत ,21 लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *