AMERICA के इडाहो में ‘इन-एन-आउट बर्गर’ रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर

अमेरिका, 2 अगस्त अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स शहर में स्थित मशहूर ‘इन-एन-आउट बर्गर’ रेस्टोरेंट में शनिवार दोपहर को भीषण गोलीबारी हुई। जिसमें…

अमेरिका

अमेरिका, 2 अगस्त

अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स शहर में स्थित मशहूर ‘इन-एन-आउट बर्गर’ रेस्टोरेंट में शनिवार दोपहर को भीषण गोलीबारी हुई। जिसमें कईं लोगों की मौत हो गई, जबकि काफी लोग घायल हो गए। राज्य पुलिस के अनुसार, इस घटना में हमलावर भी मारा गया है। पुलिस हमलावर के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ट्विन फॉल्स पुलिस प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अभी मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि कर रही है। अभी मृतकों के परिवार के लोगों को सूचित किया जा रहा है।

व्यस्त इलाके में हुई गोलीबारी

यह गोलीबारी ट्विन फॉल्स के एक व्यस्त शॉपिंग इलाके में हुई। गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों में डर का माहौल है। पुलिस ने आसपास की सड़कों को बंद कर दिया और लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की।

हमलावर की भी हुई मौत

शहर के पब्लिक इन्फॉर्मेशन ऑफिसर जोश पामर ने बताया कि घटना में हमलावर की भी मौत हो चुकी है और एहतियात के तौर पर जारी किए गए शेल्टर-इन-प्लेस आदेश भी हटा लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वायरल फुटेज में रेस्टोरेंट के ग्राहक और कर्मचारी गोलियों की आवाज सुनते ही जान बचाने के लिए पार्किंग की ओर भागते दिखाई दे रहे हैं।

लगातार बढ़ रही गोलीबारी की घटनाएं

यह घटना अमेरिका में हाल के महीनों में हुई सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं की लंबी सूची में शामिल हो गई है। इससे पहले भी फूड फेस्टिवल, परेड, पूजा-स्थलों और सामुदायिक कार्यक्रमों में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

अन्य खबरें  जानें –

PERU PLANE CRASH: पेरू में दर्दनाक विमान हादसा, टूरिस्ट प्लेन क्रैश,13 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *