Amritsar: अमृतसर में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, किराएदारों पर शक, लूट के इरादे से हत्या की आशंका

Amritsar Murder: अमृतसर के मजीठा रोड पर इंदिरा कॉलोनी में बुधवार रात एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। बुजुर्ग महिला वीना रानी 65 से…

Amritsar Murder: अमृतसर में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, किराएदारों पर शक, लूट के इरादे से हत्या की आशंका

Amritsar Murder:

अमृतसर के मजीठा रोड पर इंदिरा कॉलोनी में बुधवार रात एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। बुजुर्ग महिला वीना रानी 65 से 70 साल की है जिसकी अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या की। मृतका की बेटी सिमी ने बताया कि वह अपनी मां के साथ घर में रहती थी। बताया जा रहा हा कि सुबह ऊपर रहने वाले दूसरे किराएदार ने घटना की जानकारी दी। जब परिवार ने दरवाजा खोला तो बिस्तर पर खून गिरा था और घर का सामान बिखरा पड़ा था। मृतक बिजली बोर्ड में सरकारी नौकरी करता था और रिटायर हो चुका था। घर में बड़ी मात्रा में सोने के गहने भी थे, जिससे लूटपाट के इरादे से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

दो साल से थे किराएदार-

दो युवक पिछले डेढ़ से दो साल से उनके घर में किराएदार के तौर पर रह रहे थे। परिवार के मुताबिक, दोनों युवक शुद्ध पंजाबी बोलते थे। उनका व्यवहार हमेशा नॉर्मल और शांत रहता था। जिससे कभी कोई शक नहीं हुआ। किराएदारों में से एक हाल ही में अपनी पत्नी से गांव छोड़ने की बात कह रहा था। जबकि दूसरे ने ऑस्ट्रेलियन वीजा लगवाने और पार्टी देने की बात कही थी। आरोप है कि कल शाम पार्टी के बहाने उन्होंने पाजी को ऊपर बुलाया और शराब में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद रात करीब 1 बजे बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

किराएदारों पर शक-

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ADCP सिटी-2 श्री विनीलाई ने कहा कि दो किराएदारों पर शक है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। वहीं, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि इस घटना से इलाके में डर का माहौल है और लोगों को अपने किराएदारों को रखने से पहले उनकी पूरी जांच करवानी चाहिए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और इंसाफ दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोषियों का जल्द पता लगा लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Chandigarh New Mayor: चंडीगढ़ को आज मिला नया मेयर, भाजपा के सौरभ जोशी बने मेयर

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

https://www.youtube.com/live/DDxkQSnSoq4?si=AtSAt83IVtsZt_PT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *