Chandigarh New Mayor:
चंडीगढ़ को आज नया मेयर मिल गया। सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं। चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई। डीसी निशांत कुमार यादव ने बुधवार को नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर 29 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। मेयर पद के लिए भाजपा से सौरभ जोशी, आप से योगेश ढींगरा और कांग्रेस से गुरप्रीत सिंह गाबी के बीच मुकाबला हुआ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी साैरभ जोशी के पक्ष में 18 वोट पड़े हैं। इसके बाद सौरभ जोशी की जीत का एलान किया गया। सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं।
आप पार्टी की तरफ से उम्मीदवार योगेश ढींगरा के थे। इन्हें 11 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के पास 11 ही वोट थे कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी को सात वोट मिले। इस बार चुनाव सबके सामने हाथ खड़े करके हुए। कांग्रेस के पार्षद मेयर चुनाव के तुरंत बाद सदन से बाहर चले गए हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE
https://www.youtube.com/live/DDxkQSnSoq4?si=AtSAt83IVtsZt_PT



