Budget Speech: बजट सत्र से पहले मोदी का भाषण, बोले- अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं

PM Modi Budget Speech: भारत के बजट सेशन 2026 के दूसरे दिन आज लोकसभा में आज इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। इससे पहले पीएम मोदी…

PM Modi Budget Speech: बजट सत्र से पहले मोदी का भाषण, बोले- अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं

PM Modi Budget Speech:

भारत के बजट सेशन 2026 के दूसरे दिन आज लोकसभा में आज इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि आत्मविश्वास से भरा भारत आज विश्व के लिए आशा की किरण भी बना है और आकर्षण का केंद्र भी बना है। उन्होंने कहा कि कल राष्ट्रपति जी का उद्बोधन 140 करोड़ देशवासियों के आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति था। 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ का लेखा-जोखा था। उन्होंने आगे कहा कि 140 करोड़ देशवासी और उसमें भी ज्यादातर युवाओं के एस्पेरेंटस को रेखांकित करने का बहुत ही सटीक उद्बोधन था।

पीएम ने कहा की हम रिफार्म एक्सप्रेस पर तेजी से चल पड़े हैं। 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। ये दूसरे चौथाई का प्रारंभ हो रहा है और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण 25 वर्ष का दौर आरंभ हो रहा है। ये इस शताब्दी के दूसरे क्वार्टर का ये पहला बजट आ रहा है।

Reform express-

वित्तमंत्री निर्मला जी देश की पहली ऐसी महिला वित्त मंत्री हैं, जो लगातार 9वीं बार देश के संसद में बजट प्रस्तुत करने जा रही हैं। ये अपने आप में एक गौरव के पल के रूप में भारत के संसदीय इतिहास में दर्ज हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश का ध्यान बजट की तरफ होना बहुत स्वाभाविक है। लेकिन, इस सरकार की पहचान रही है Reform-Perform & Transform। अब तो हम Reform express पर बहुत तेजी से चल पड़े हैं। मैं संसद के भी सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूं कि इस reform express को गति देने में वे भी अपनी सकारात्मक शक्ति लगा रहे हैं। जिसके कारण reform express को लगातार गति मिल रही है।

भारत- EU का FTA नई शुरूआत-

पीएम ने कहा कि इस साल की शुरुआत में भारत- EU का FTA नई शुरूआत है। ये FTA for atmanirbhar और aspirational youths है। सभी उत्पादकों से कहूंगा कि mother of all deals हुआ है। तो देश के उद्योग वाले मैन्युफैक्चरर के लिए बहुत बड़ा बाजार खुल गया। पीएम मोदी ने कहा कि हम रिफार्म एक्सप्रेस पर तेजी से चल पड़े है। सांसद भी सकारात्मक शक्ति इसमें लगा रहे है। Long term pending problem से निकल कर long term solutions के रास्ते पर कदम रख रहा है। इससे विश्व का भरोसा बढ़ता है। हम तकनीक के साथ स्पर्धा भी करेंगे आत्मसात भी करेंगे पर मानव केंद्रित व्यवस्था भी बरकरार रखेंगे।

अन्य ख़बरें जानें-

Amritsar: अमृतसर में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, किराएदारों पर शक, लूट के इरादे से हत्या की आशंका

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE
https://www.youtube.com/live/DDxkQSnSoq4?si=AtSAt83IVtsZt_PT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *