Amritsar:
बैसाखी और खालसा साजना दिवस के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से 1763 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन के लिए रवाना किया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बैसाखी के शुभ अवसर पर पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए एक जत्था भेजा। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं को वाघा-अटारी सीमा तक ले जाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई थी। देशभर से करीब 2800 सिख श्रद्धालु इस धार्मिक यात्रा में शामिल हो रहे हैं। जत्था अगले 10 दिनों के दौरान ननकाना साहिब, पंजा साहिब, डेरा साहिब, करतारपुर साहिब और सच्चा सौदा सहित विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन करेगा।
गुरुद्वारों दर्शन हर सिख की दिली इच्छा
श्रद्धालु ने उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारों के दर्शन करना हर सिख की दिली इच्छा होती है। श्रद्धालुओं ने दोनों देशों की सरकारों से अपील करते हुए कहा कि वीज़ा प्रक्रिया को सरल बनाया जाए या फिर इसे पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए, ताकि हर श्रद्धालु बिना किसी रुकावट के अपने धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सके।
अकेली महिलाओं की यात्रा पर पाबंदि
श्रद्धालुओं ने सरबजीत कौर के मामले का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के कारण, कई बार अकेली महिलाओं की यात्रा पर पाबंदियां लगा दी जाती हैं, जिसके चलते अन्य श्रद्धालुओं को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पहली बार इन गुरुधामों के दर्शन के लिए जा रहे हैं और यह उनकी लंबे समय से इच्छा थी। उन्होंने वाहेगुरु से प्रार्थना की कि हर संगत को इस पवित्र अवसर का लाभ मिले। एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि संगत की अरदासों के फलस्वरूप यह अवसर मिलता है, जिससे श्रद्धालु गुरु नानक देव जी से जुड़े पवित्र स्थलों के दर्शन कर पाते हैं। उन्होंने यात्रा की सफलता और सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी के लिए अरदास की।
अन्य ख़बरें जानें-
Khanna Road Accident: खन्ना मेें भीषण सड़क हादसे में 6 साल की मासूम की मौत
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



