Himachal Weather Today: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से प्रदेश में ठंड़क, बागवानों की बढ़ी चिंता जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

Himachal Wether Update Today: हिमाचल में हुई बारिश-बर्फबारी से प्रदेश में ठंड क्रम फिर लौट आया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के…

Himachal Wether Update Today: हिमाचल में हुई बारिश-बर्फबारी से प्रदेश में ठंडक, बागवानों की बढ़ी चिंता जानिए आपके राज्या में कैसा रहेगा मौसम?

Himachal Wether Update Today:

हिमाचल में हुई बारिश-बर्फबारी से प्रदेश में ठंड क्रम फिर लौट आया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई। केलांग में न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 10 से 12 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी जारी रहने की संभावना जताई है। 13 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में आगामी 4 से 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-9 डिग्री तक बढ़ सकता है।

मेहनत और कमाई भी दांव

मौसम के बदले हालात के बीच हुई बेमौसमी बर्फबारी-ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। राज्य के कई क्षेत्रों में सेब सहित अन्य फल फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बागबानों का कहना है कि इस बार केवल आगामी सीजन ही नहीं, बल्कि कई वर्षों की मेहनत और कमाई भी दांव पर लग गई है। पेड़ों पर लगे फूल और कलियां बर्बाद हो गई हैं, इससे इस साल उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। बागबानों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष कमेटी गठित की जाए और प्रभावित किसानों-बागबानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

बागबानों की आमदनी में भारी गिरावट

बागबानी विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय फलों के पेड़ों पर फ्लावरिंग का समय होता है। ऐसे में बर्फबारी और तेज बारिश के कारण फूल झडऩे और पौधों के कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसका सीधा असर फलों की संख्या और गुणवत्ता पर पड़ेगा, जिससे बागबानों की आमदनी में भारी गिरावट आ सकती है। प्रदेश में एक बार फिर मौसम की मार ने किसानों और बागबानों की कमर तोड़ दी है। बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने सेब को भारी नुकसान पहुंचाया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Kamal Kaur Bhabhi Muder Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *