Kamal Kaur Bhabhi Muder Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड के वांटेड अमृतपाल मेहरो को दुबई लाया गया पंजाब, जानिए क्या है पुरा मामला?

Kamal Kaur Bhabhi Muder Case Amritpal Mehro: बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड मामले के वांटेड अमृतपाल मेहरो को दुबई से गिरफ्तार…

Kamal Bhabhi Muuder Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी अमृतपाल मेहरों 5 दिन की रिमांड़ पर

Kamal Kaur Bhabhi Muder Case Amritpal Mehro:

बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड मामले के वांटेड अमृतपाल मेहरो को दुबई से गिरफ्तार कर पंजाब लाया गया। शुक्रवार सुबह जांच एजेंसी ने अमृतपाल मेहरो को पंजाब पुलिस की टीम के हवाले कर दिया। इसके बाद डीएसपी सिटी अपनी पुलिस टीम समेत आरोपी उसे को दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर बठिंडा लाया गया। बठिंडा से डीएसपी सिटी-2 और एक पुलिस टीम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर बठिंडा के लिए रवाना हो चुके हैं।

कमल भाभी की पिछले साल जून में हुई हत्या

मामला सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी की पिछले साल जून में हत्या से जुड़ा है। जब चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से उनका शव मिला था। कंचन का इंस्टाग्राम पर कमल कौर भाभी नाम से अकाउंट था। कंचन कुमारी लक्ष्मण बस्ती, लुधियाना की रहने वाली थी।

तीन माह से महरों और उसके साथी रेकी कर रहे थे रेकी

दस जून को हुई हत्या के बाद 11 जून को उसकी लाश गाड़ी से मिली। पकड़े गए दो आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि कंचन की हत्या के लिए तीन माह से अमृतपाल महरों और उसके साथी रेकी कर रहे थे। उसके कुछ दिन अमृतपाल अपने साथियों समेत कंचन के घर पास एक होटल में भी रुका रहा था। इसके बाद अमृतपाल ने 8 जून को कंचन से संपर्क करके कहा कि उसे कार की प्रमोशन करने के लिए बठिंडा आना है।

कंचन 9 जून को लुधियाना से अपनी कार से बठिंडा पहुंची। जहां अमृतपाल महरों, जसप्रीत सिंह और निमरजीत सिंह तीनों कंचन को मिले और उसकी गाड़ी में बैठ गए। पहले तीनों आरोपियों ने भुच्चो के समीप एक गैरेज से कंचन की गाड़ी रात के साढ़े 12 बजे तक ठीक करवाई और फिर अपनी स्कॉर्पियो को एक पेट्रोल पंप पर खड़ा करके कंचन को साथ लेकर उसी की गाड़ी में चारों सवार हो गए। आरोपियों द्वारा किए खुलासे के अनुसार अमृतपाल महरों कंचन की गाड़ी चला रहा था।

जसप्रीत और निमरतजीत कंचन के साथ कार की पिछली सीट पर बैठे थे। पूछताछ में पता चला कि अमृतपाल के कहने पर सबसे पहले उन्होंने कंचन के दोनों मोबाइल ले लिए और उससे पासवर्ड मांगा जब उसने पासवर्ड नहीं बताया तो अमृतपाल के कहने पर कंचन से दोनों ने मारपीट की। इसके बाद कमर कस्सी से दोनों ने एक सुनसान जगह पर गाड़ी में ही कंचन का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Terror Module: पंजाब को दहलाने का आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या-क्या किया बरामद?

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *