Sonipat Accident:
सोनीपत में हाईवे-44 पर आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला। ट्रक ने सड़क पर खड़ी कार को करीब 100 मीटर तक घसीटा। हादसे में कार सवार दो सगी बहनों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि, बेटे की जन्मदिन पार्टी मनाने आई महिला अपनी बहनों और जीजा के साथ में थी जो इस ट्रक की चपेट में आ गई। दोनों सगी बहनों की मौके पर मौत हो गई। कार सवार दिल्ली के तिलक नगर से हैं जो पार्टी करने आए थे। मृतक की पहचान तिलक नगर की मनदीप कौर व पंजाब के अमृतसर की मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। नेशनल हाईवे-44 पर गोल्डन हट ढाबे के सामने यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
अन्य ख़बरें जानें-
Kamal Kaur Bhabhi Muder Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

