Khanna Road Accident: खन्ना मेें भीषण सड़क हादसे में 6 साल की मासूम की मौत, परिवार के 6 लोग घायल

Khanna Road Accident: खन्ना के मंडी गोबिंदगढ़ से लेकर दोराहा तक जीटी रोड पर बने गहरे गड्ढे जान के लिए खतरा बन रहै हैं। बार-बार…

Khanna Road Accident: खन्ना मेें भीषण सड़क हादसे में 6 साल की मासूम की मौत, गड्ढों से टायर पंचर को बदलते हुआ हादसा, परिवार के 6 लोग घायल

Khanna Road Accident:

खन्ना के मंडी गोबिंदगढ़ से लेकर दोराहा तक जीटी रोड पर बने गहरे गड्ढे जान के लिए खतरा बन रहै हैं। बार-बार प्रशासन को चेताने के बावजूद भी हालात जस के तस हैं। ताजा मामला खन्ना से सामने आया है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

टायर बदलते हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार पटियाला निवासी एक परिवार लुधियाना में एक शादी समारोह से अपनी गाड़ी में वापस लौट रहे थे। गाड़ी खन्ना के पास जीटी रोड पर गड्ढे के कारण टायर पंचर हो गया। इसके बादग गाड़ी को सड़क किनारे रोक कर टायर बदलना शुरू किया, लेकिन इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में कार कई बार पलट गई। इस हादसे में 6 वर्षीय नवदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शरणजीत कौर और डिंपल गंभीर रूप से घायल हो गईं।

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

मृतक बच्ची के चाचा गगनदीप सिंह ने बताया कि परिवार शादी समारोह से लौट रहा था, लेकिन खन्ना के पास सड़क की खराब हालत ने उनकी खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया। डाक्टर के अनुसार, हादसे में बच्चे, 3 महिलाएं और एक पुरुष घायल हुए थे, जिनमें एक बच्ची की मौत हो चुकी थी और एक महिला की हालत गंभीर थी।

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Weather Today: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से प्रदेश में ठंड़क

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *