Himachal Golden Girl Seema:
हिमाचल के चंबा जिले के एक छोटे से गांव की लड़की (Himachal Golden Girl) ने कोलकत्ता में आयोजित विश्व स्तरीय एथलैटिक्स (दौड़) में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल का नाम गर्व से ऊंचा किया. चंबा के छोटे से गांव रेटा की रहने वाली गोल्डन गर्ल (उड़नपरी) सीमा ने विश्व स्तरीय एथलैटिक्स (दौड़) में 25 हजार मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीता. इस दौड़ की जीत के बाद न केवल सीमा ने न केवल स्वर्ण पदक जीता बल्कि 1:26:04 का अपना समय पूरा कर नेशनल रिकार्ड भी बनाया.
Himachal Golden Girl सफलता का श्रेय परिवार और कोच के नाम-
इस दौरान उड़नपरी सीमा को तीन लाख कैश प्राईज और एक लाख रिकार्ड बनाने का बोनस भी मिला. कुल चार लाख रु० का इनाम मिला. सीमा ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और कोच को दिया साथ में रिकार्ड को बनाने के लिये उसने ऑफीशीयल पेसर अनीष चंदेल का धन्यवाद किया. उन्होंने रिकार्ड बनाने में मदद की. वे पेसर बिलासपुर हिमाचल से ही है जिन्होने न केवल रिकार्ड टाइम सैट कर प्रेरित किया और साथ में मार्गदर्शन किया.
35 लाख रिवार्ड शिमला में पैंडिंग, वो दिलायें-
जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने सीमा को इस उपलब्धी के लिये बधाई दी. मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु से मांग की कि क्रिकेट के साथ साथ अन्य खेलों को भी महत्व दिया जाये. जिस तरह क्रिकेट के खिलाड़ियों को मान सम्मान दिया गया वैसे ही अन्य खेलों के खिलाड़ियों को मान सम्मान दिया जाये. सीमा के जो रिवार्ड करीबन 35 लाख शिमला में पैंडिंग है वो जल्द दिलाये जायें. विजेता खिलाड़ियों को अगक समय समय पर सरकार सम्मान देती रहे तो अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलती है.
अन्य खबरें जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live
https://www.youtube.com/live/RBkChf_ZFS8?si=G8-xKFX6yKddy87o



