Air India plane Emergency landing:
एअर इंडिया Air India की एक फ्लाइट को सोमवार को बीच में ही रोककर दिल्ली वापस लौटना पड़ा. टेकऑफ के कुछ देर बाद एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके चलते विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस उतारा. दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट AI 887 को फ्लाइट में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
Air India विमान का एक इंजन हो गया बंद-
आईजीआई एयरपोर्ट से सुबह टेक-ऑफ के बाद दिल्ली से मुंबई जा रहे एअर इंडिया के विमान का एक इंजन बंद हो गया. इसलिए वापस दिल्ली में ही लैंड कराना पड़ा. सुबह 6.10 बजे टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान का एक इंजन बंद हो गया था. उसके बाद उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर 6.52 बजे सुरक्षित उतार लिया गया.
एअर इंडिया ने असुविधा के लिए व्यक्त किया खेद-
एअर इंडिया ने यात्रियों और चालक दल के सुरक्षित उतरने की पुष्टि करते हुए इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है. एयरलाइन ने बताया कि विमान की आवश्यक जांच की जा रही है. सभी यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. एअर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, 22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली AI887 फ्लाइट को टेक-ऑफ के बाद एक टेक्निकल दिक्कत आने की वजह से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतारा गया है. सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई. सभी यात्री तथा क्रू मेंबर सुरक्षित हैं.
अन्य खबरें जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live
https://www.youtube.com/live/RBkChf_ZFS8?si=G8-xKFX6yKddy87o



