TCS Nida Khan:
महाराष्ट्र के बहुचर्चित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कंपनी के नासिक धर्मांतरण केस में अब एक नया मोड़ आया है। केस की मुख्य मास्टरमाइंड कंपनी की HR हेड निदा खान को लेकर नया खुलासा सामने आया है। निदा ने वकील के जरिए अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी है। वकील ने बताया है कि वह फरार नहीं हुई है, बल्कि वह प्रेग्नेंट हैं और परिवार के साथ मुंबई में हैं। निदा खान पर कंपनी कर्मचारियों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है।
पहले से 9 FIR, 7 आरोपी गिरफ्तार
इसी मामले में पहले से 9 FIR दर्ज हो चुकी हैं और 7 आरोपी भी गिरफ्तार किए हैं। इनमें 6 पुरुष और एक महिला शामिल है। निदा पर कंपनी के हिंदू कर्मचारियों को लालच, धमकी और दबाव डालकर इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए मजबूर करने का आरोप है। यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण में आरोपियों की मदद करने का आरोप है। निदा खान को महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) तलाश रही है, ताकि निदा को गिरफ्तार किया जा सके। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार, सभी शिकायतों की जांच जारी है। मामले में विदेश फंडिंग और अन्य की भूमिका के बारे में जांच की जा रही है। निदा खान को कंपनी के HR डिपार्टमेंट का एग्जीक्यूटिव मैनेजर बताया गया है, लेकिन कंपनी ने इससे इनकार किया है। कंपनी के अनुसार निदा नासिक स्थित BPO यूनिट में टेलीकॉलर थी।
इस्लाम धर्म कबूलने का मानसिक दबाव
पुलिस को दी शिकायतों में पीड़ितों ने बताया कि ऑफिस में इस्लाम धर्म कबूलने का मानसिक दबाव बनाया गया था। कर्मचारियों को इस्लाम धर्म के तौर-तरीके अपनाने को मजबूर किया गया था। नमाज पढ़ने, खान-पान से जुड़ी आदतें बदलने के लिए कहा गया। आरोपी एक ग्रुप बनाकर दबाव डालते थे। व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए जरूरतमंद कर्मचारियों को सेलेक्ट किया गया, जो अपनी सैलरी बढ़वाना चाहते थे, क्योंकि उन्हें पैसों की जरूरत होती थी।
अन्य ख़बरें जानें-
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने अपग्रेड किए गए ईएसआई मुख्यालय का किया उद्घाटन
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



