Rajya Sabha New Deputy Chairman: पत्रकारिता से राज्यसभा तक पंहुचे हरिवंश नारायण की राज्य सभा उप-सभापति के तौर पर हैट्रिक, सभी ने दी बधाई

Rajya Sabha Deputy Chairman Harivansh Narayan: संसद के ऊपरी सदन राज्य सभा को नया उप-सभापति मिल गया है। हरिवंश नारायण सिंह को लगातार तीसरी इस…

Rajya Sabha New Deputy Chairman: पत्रकारिता से राज्यसभा तक पंहुचे हरिवंश नारायण की राज्य सभा उप-सभापति के तौर पर हैट्रिक, सभी ने दी बधाई

Rajya Sabha Deputy Chairman Harivansh Narayan:

संसद के ऊपरी सदन राज्य सभा को नया उप-सभापति मिल गया है। हरिवंश नारायण सिंह को लगातार तीसरी इस पद के लिए चुना गया है। उन्हें निर्विरोध इस पद के लिए चुना गया। पीएम मोदी समेत पक्ष-विपक्ष के दिग्गज नेताओं ने हरिवंश को बधाई दी। उन्हें राष्ट्रपति ने हाल ही में राज्य सभा के लिए नामित किया था। इससे पहले 2 कार्यकाल में हरिवंश जेडीयू के कोटे से राज्य सभा में गए थे। पीएम मोदी ने हरिवंश को बधाई देते हुए कहा कि तीसरे कार्यकाल के लिए हरिवंश जी को बधाई।

यूपी के बलिया से

हरिवंश नारायण के बारे में बात करें तो उनका जन्म 30 जून 1956 को यूपी के बलिया जिले के सिताबदियारा में हुआ। यह गांव सिताबदियारा देश के दो राज्यों बिहार और उत्तरप्रदेश तथा तीन जिलों आरा, बलिया और छपरा में आता है। हरिवंश ने बीएचयू से स्नातक व अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन पूरा किया। फिर बीएचयू के ही पत्रकारिता विभाग से डिप्लोमा किया।

तीसरा कार्यकाल

हरिवंश को अप्रैल 2014 में जनता दल (यू) की ओर से बिहार से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित किया। 9 अगस्त 2018 को पहली बार फिर 14 सितंबर 2020 को राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए दूसरी बार निर्वाचित किए गए थे। अब ये हरिवंश का तीसरा कार्यकाल होगा। हरिवंश ने राजनीति में रहकर राज्यसभा में इतिहास रचा है। इससे पहले हरिवंश ने पत्रकारिता में भी नाम कमाया। टाइम्स ऑफ इंडिया समूह में ट्रेनी जर्नलिस्ट के रूप हरिवंश ने अपने पत्रकारिता करियर शुरू किया था। वहां से हिंदी पत्रिका ‘धर्मयुग’ में उप-संपादक तक सफर तय किया।

अन्य ख़बरें जानें-

TCS Nida Khan: टीसीएस कंपनी के  की HR हेड निदा खान को लेकर नया खुलासा

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *