West Asia Conflict and Trump: ट्रम्प बौल “ईरान यूरेनियम सौंपने को तैयार” जानिए ईरान इस पर क्या कहा?

West Asia Conflict and Trump’s Claims: ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने गुरुवार को लेबनान युद्ध विराम का एक अहम हिस्सा है। गालिबाफ…

West Asia Conflict and Trump: ट्रम्प बौल "ईरान यूरेनियम सौंपने को तैयार" जानिए ईरान इस पर क्या कहा?

West Asia Conflict and Trump’s Claims:

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने गुरुवार को लेबनान युद्ध विराम का एक अहम हिस्सा है। गालिबाफ ने यह बयान ईरानी सरकारी टेलीविजन पर उस बक्त की जब उन्होंने तेहरान में पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से मुलाकात भी की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और लेबनान के बीच 10 दिन के युद्ध विराम की घोषणा की है। वंही डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा भी किया है कि ईरान अपने संवर्धित (एनरिच्ड) यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने पर सहमत है। इस पर ईरान ने भी जवाब दिया है।

वॉशिंगटन की बातचीत को लेकर अभी चुप

ईरान ने कहा कि वॉशिंगटन के साथ अपनी बातचीत में लेबनान में युद्ध खत्म करना भी अपनी शर्तों में शामिल किया है। यह बातचीत पाकिस्तान की मध्यस्थता में हो रही है। ईरान हिजबुल्ला का प्रमुख समर्थक और सहयोगी माना जाता है। वॉशिंगटन के साथ आमने-सामने बातचीत फिर से शुरू करने को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। दोनों पक्ष दूसरे दौर की बातचीत की तैयारी कर रहे हैं।

यूरेनियम भंडार अमेरिका को सौंपने पर ईरान सहमत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान अपने संवर्धित (एनरिच्ड) यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने पर सहमत है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से, ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता काफी नजदीक है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि यह समझौता हो जाता है, तो तेल की आपूर्ति दोबारा शुरू हो सकती है और क्षेत्र में हालात सामान्य होने लगेंगे। ट्रम्प ने संकेत दिया कि अगर यह समझौता इस्लामाबाद में होता है, तो वह पाकिस्तान की यात्रा भी कर सकते हैं। हालांकि, ईरानी मीडिया ने ट्रम्प के इस दावे को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बिना आधार के बातें कर रहे हैं और वास्तविक स्थिति इससे अलग है।

अन्य ख़बरें जानें-

Rajya Sabha New Deputy Chairman: पत्रकारिता से राज्यसभा तक पंहुचे हरिवंश नारायण 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *