Faridabad Death: फरीदाबाद मे मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या के आरोपी को दो आरोपी, पुलिस रिमांड में 

Faridabad Death: फरीदाबाद को सेक्टर-3 में के अहाता में मैनेजर की पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को माननीय अदालत में…

Faridabad Death: फरीदाबाद मे मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या के आरोपी को दो आरोपी, पुलिस रिमांड में 

Faridabad Death:

फरीदाबाद को सेक्टर-3 में के अहाता में मैनेजर की पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड में लिया। फरीदाबाद पुलिस ने सुमित निवासी नंगला राम सिंह, जनपद औरैया उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई आदेश कुमार, सेक्टर-3 फरीदाबाद स्थित शराब ठेका हाउस ऑफ लिकर के साथ बने अहाता में मैनेजर के तौर पर काम करता था।

15 अप्रैल की रात करीब 12 बजे वह अपने भाई के पास गया था। वहां उसने देखा कि दो व्यक्ति उसके भाई के साथ गाली-गलौच कर रहे थे। कुछ देर बाद 10-12 लोग लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और आते ही उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में आई गंभीर चोटों के कारण आदेश कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में हत्या की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में 16 अप्रैल को अभिषेक (23) व रोहित (23) वासी इंदिरा कॉलोनी झाड़सा गुरुग्राम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूछताछ में सामने आया कि 14 अप्रैल को सेक्टर-3 स्थित सामुदायिक केंद्र में उनकी भांजी की शादी का कार्यक्रम था। रात लगभग 12:00 बजे अभिषेक व उसका भांजा सामुदायिक केंद्र के साथ स्थित ठेके पर शराब लेने आया।

ठेका बंद था तो उन्होंने ठेका के साथ बने आहता का दरवाजा खटखटाया। आदेश ने दरवाजा खोला, तो उन्होंने आदेश से शराब मांगी जिस पर आदेश ने कहा कि ठेका बंद हो गया है शराब नहीं है। इसी को लेकर उनकी कहासुनी हो गई, आदेश व उसका भाई उनके पीछे भागे तभी उन्होंने भाग कर सामुदायिक केंद्र से अपने साथियों को बुला लिया और उन्होंने आदेश पर लाठी, डंडा व पत्थर से हमला किया जिससे आदेश मृत्यु हो गई। शुक्रवार को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें-

MP Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में अपनी 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *