Job Opportunities In Himachal:
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सुक्खू सरकार ने कैबिनेट बैठक में युवाओं और बागवानों के लिए बड़े एलान किए हैं। सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में रोजगार, कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसमें युवाओं के लिए 1550 पदों को मंजूर दि है इसके साथ सेवानिवृत्त लोगों को भी मेडिकल कॉलेजों में में दोबारी नियुक्ति दी जाएगी।
सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को कॉन्ट्रैक्ट बेस पर दोबारा नियुक्ति
राज्य सरकार ने बेरोजगार युवाओं के विभिन्न विभागों में कुल 1550 खाली पदों को भरने की मंजूरी दी है। इनमें पुलिस कॉन्स्टेबल के 1,000 पद, अग्निशमन सेवाओं में 500 असिस्टेंट फायर गार्ड के पद भरे जाएंगे। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए कैबिनेट ने कॉलेजों में सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को कॉन्ट्रैक्ट बेस पर दोबारा नियुक्ति देने का फैसला लिया है। वहीं, सामान्य प्रोफेसरों को 2 लाख 30 तीस हजार रुपये प्रति माह, जबकि रेडियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों को तीन लाख रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
MSP और होम स्टे को NOC का आवश्यकता नहीं
बजट घोषणाओं में शामिल विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दी। किसानों को अब अदरक पर 30 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा, जिससे अदरक उत्पादकों को बड़ी राहत मिलेगी। कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि अब होम स्टे चलाने वालों को अग्निशमन विभाग (Fire Department) से NOC लेने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और कागजी कार्रवाई कम होगी। कैबिनेट ने ‘हिम ऊर्जा’ के तहत 71 स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दे दी है, जिससे राज्य में बिजली उत्पादन और निवेश बढ़ेगा।
अन्य ख़बरें जानें-
West Asia Conflict and Trump: ट्रम्प बौल “ईरान यूरेनियम सौंपने को तैयार” जानिए ईरान इस पर क्या कहा?
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



