MP Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में अपनी पार्टी कसा तंज, नए राज्यसभा उपसभापति को दी बधाई

MP Raghav Chadha in Rajya Sabha: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को राज्यसभा में संबोधन के दौरान उनका अपनी…

MP Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में अपनी पार्टी कसा तंज, नए राज्यसभा उपसभापति को दी बधाई

MP Raghav Chadha in Rajya Sabha:

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को राज्यसभा में संबोधन के दौरान उनका अपनी ही पार्टी पर कटाक्ष किया। 2 अप्रैल को आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया था, फिर दो दिन पहले पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा भी वापस ले ली।

मुझे हाल ही उपनेता पद से हटाया

राज्यसभा के उपसभापति के तौर पर हरिवंश नारायण सिंह को चुनाने पर बधाई देते हुए राघव ने अपनी पार्टी की स्थिति पर चुटकी ली। उन्होंने सदन में कहा कि- मैं जिस पार्टी से आता हूं, उसके मुख्य नेता (संजय सिंह) सदन में मौजूद नहीं हैं। मेरी पार्टी के नवनियुक्त उपनेता (अशोक कुमार मित्तल) भी उपस्थित नहीं हैं। मुझे हाल ही में उपनेता पद से हटाया गया है, लेकिन मैं सदन में मौजूद हूं”राघव चड्ढा ने उपसभापति हरिवंश जी को उनकी ‘तीसरी पारी’ के लिए बधाई देते हुए अपने व्यक्तिगत अनुभवों को भी साझा किया।

हरिवंश जी से मेरे खट्टे और मीठे दोनों तरह के रिश्ते

उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि हरिवंश जी से मेरे खट्टे और मीठे दोनों तरह के रिश्ते रहे हैं। जब हम विषय से भटक जाते हैं, तो आपके (हरिवंश जी) साथ रिश्ता थोड़ा खट्टा हो जाता है और जब हम विषय पर रहकर सटीक बात करते हैं, तो रिश्ता बेहद मीठा रहता है। मेरी कामना है कि यह मिठास बनी रहे और खटास दूर हो जाए।”

अन्य ख़बरें जानें-

Job Opportunities In Himachal: हिमाचल की सुक्खू कैबिनेट में युवाओं को साथ सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को भी नौकरी 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *